फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा दिवस पर निकली रैली

Fri, 10 Nov 2017 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विधिक सेवा दिवस पर निकली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। विधिक सेवा दिवस के अवसर बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निकाली गई रैली में तमाम छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद न्यायाधीश हसनैन कुरैशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली न्यायालय परिसर से होकर सक्सेना चौक, गोरखपुर रोड, विद्युत स्टेशन बैकुंठपुर, मऊपाकड़, चौक रोड से महराजगंज इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय परिसर के एडीएआर भवन तक पहुंची।  एडीजे चतुर्थ संजय कुमार डे, सीजेएम रामकिशोर, एडीजे गोविंद बल्लभ शर्मा, एडीजे विशंभर प्रसाद, एडीजे ललित नारायण झा, सिविल जज दिवाकर द्विवेदी, सिविल जज शीलवंत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह, सिविल जज शैलेश कुमार मौर्या, अभियोजन अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय के अलावा हमीदुल्ला खां, अभिजीत सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, महताब खां, सिविल कोर्ट फरेंदा बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, पूर्व बार अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव के अलावा रामरेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय के तमाम छात्र व छात्राओं ने रैली में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें