राजेश धारिया अध्यक्ष व अखिलेश मिश्रा महामंत्री चुने गए
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लॉक इकाई का हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लॉक इकाई का चुनाव बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय सदर प्रथम परिसर में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राजेश धारिया को अध्यक्ष एवं अखिलेश मिश्रा को महामंत्री चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी दिलीप विश्वकर्मा व पर्यवेक्षक शशिकेश तिवारी की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराया गया। निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्रा ने कहा कि मजबूत संगठन से ही शिक्षकों की समस्याओं को दूर कराया जा सकता है। शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखना ही संगठन का उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि संगठन के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है, सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाएगी तथा उनकी वाजिब समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि शिक्षक हित को लेकर संगठन सदैव मुखर रहेगा। इस दौरान अंबरीश शुक्ला, नीरज राय, सुनील मिश्रा, राकेश तिवारी, उदय नरायन दूबे, संजय वर्मा, राजेश्वर मौर्या, राजेश पटेल, राजेश कश्यप, नीलम देवी, किरन, मिमिषा, प्रियंका, बिंदु, आंचल, किरन सिंह और राजेंद्र शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।