फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीसी सेंटरों पर बढ़ाएं जांच की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईटीसी सेंटरों पर बढ़ाएं जांच की रफ्तार: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
विज्ञापन

- इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर की व्यवस्था को रखें चाक-चौबंद
महराजगंज। जापानी इंसेफेलाइटिस व संभावित मस्तिष्क ज्वर पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर(ईटीसी) की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना जरूरी है। सभी चिकित्सक संबंधित क्षेत्र के इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर की व्यवस्था को जांचें तथा सुनिश्चित करें कि वहां पर किसी प्रकार की कमी न हो।
विज्ञापन

ये बातें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित चिकित्सकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जेई व एईएस से जुड़े मामले शासन की प्राथमिकता में हैं, ऐसे में इन्हें लेकर किसी प्रकार की शिथिलता ठीक नहीं है। ईटीसी को लेकर सभी गंभीरता बनाए रखें व जांच में तेजी लाएं। डीसीपीएम विपिन बिहारी पाठक ने कहा कि बीपीएम व बीसीपीएम भी स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर विवरण से अपटूडेट रहें। उनसे भी सूचनाओं का एकत्रीकरण किया जा सकता है। ऐसे में किसी प्रकार की ढिलाई न की जाए। इस दौरान डॉ. वीर विक्रम, डॉ. राकेश समेत अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें