मिठौरा। ब्लाॅक कार्यालय मिठौरा में तैनात लेखाकार दिलीप कुमार के उस समय हाथ-पांव फूल गए जब एक अनजान नंबर से व्यक्ति ने उनके बेटे की आवाज निकालकर 20 हजार रुपये की मांग की। लेखाकार की सतर्कता के चलते वह अपने मकसद में कायम नहीं हो सका।
सोमवार को करीब चार बजे एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर कहा कि मैं थाने से बोल रहा हूं। आपका बेटा रेप केस में तीन लोगों के साथ पकड़ा गया है, जेल भेज दूं कि छोड़ दूं। लेखाकार दिलीप कुमार ने कहा छोड़ दीजिये। काल करने वाले व्यक्ति ने कहा लीजिए अपने लड़के से बात कर लीजिए। दिलीप कुमार ने बताया हूबहू उनके लड़के की आवाज में बोला पापा बचा लीजिये, पापा बचा लीजिये, उसके बाद उसने बीस हजार रुपये की मांग की। पांच मिनट का समय मांग जब लेखाकार ने नौगढ़ में मणिपुरम बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर नैनात अपने बेटे से दूसरे नंबर से बात की तो लड़के ने कहा पापा मैं ऑफिस में बैठा हूं कोई दिक्क़त नहीं है। तब उन्होंने राहत की सांस ली। संवाद