फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का मौसम करीब, सड़कें क्षतिग्रस्त, शहर के नाले जाम

Tue, 04 Jun 2019 12:28 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बरसात का मौसम करीब, सड़कें क्षतिग्रस्त, शहर के नाले जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में जाम पड़ी नालियां और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यह स्थिति तब है जबकि बरसात का मौसम करीब है और अब तक नगर पालिका प्रशासन नालियों की सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। शहर के कई मोहल्लों में टूटी नालियां और क्षतिग्रस्त सड़कों पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। शहर की करीब 40 हजार की आबादी को बेहतर सड़कों, नालियों की सुविधाएं नहीं मिल रही है। 
विज्ञापन


शहर के 25 वार्डों में टूटी नालियों एवं क्षतिग्रस्त सड़कों से लोग परेशान हैं। शास्त्री नगर मोहल्ले में यूनियन बैंक के पीछे की सड़क क्षतिग्रस्त है। यहां किनारे बनी नाली भी टूट गई है। जिससे पानी सड़क के किनारे बहता है। इससे इस रास्ते से आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। इसी मोहल्ले में तमाम स्थानों पर बनी इंटरलाकिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा राजीव नगर मोहल्ले में भी नाली टूट गई है।गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। कभी-कभी तो ज्यादा पानी सड़क पर भर जाता है तो लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा विस्मिल नगर मोहल्ले में नाली का स्लैब टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा अमरूतियां मोहल्ले में भी इंटरलाकिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं। वहीं नेहरू नहर, आजाद नगर, पंत नगर, चिऊरहां समेत अन्य मोहल्लों में टूटी नालियों एवं सड़कों के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोहिया नगर के रहने वाले गणेश श्रीवास्तव कहते हैं कि बरसात का मौसम करीब है। शहर में अभी नालों की सफाई नहीं हुई है। फरेंदा रोड, कॉलेज मार्ग पर नाले जाम पडे़ हुए हैं। बरसात होने पर जाम पडे़ नालों से दिक्कत बढ़ सकती है। नालों में कूड़े कचरे भरे पड़े हैं। इसकी सफाई के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। अंकुश कुमार ने बताया कि नगर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व टूटी नालियों को जैसे तैसे ठीक कराकर दायित्व की इतिश्री कर दी जाती है। अधिशासी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि नालों की सफाई जल्द कराई जाएगी। शहर में नालियां व सड़क ठीक हालत में हैं। अगर कहीं खराब है तो उसे भी जल्द ही ठीक कराने को प्रयास किया जाएगा। शहरवासियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें