चार अल्ट्रासाउंड, मेडिकल स्टोर और पैथॉलाजी सील
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पनियरा कस्बे में बिना लाइसेंस के संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर, दो पैथॉलाजी एवं एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पनियरा थाने में तहरीर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। कार्रवाई होते देख कई मेडिकल संचालकों ने दुकानें बंद कर दी। टीम कार्रवाई कर चली गई तब लोगों ने राहत की सांस ली। चारों संचालकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि हियुवा के जिला संयोजक की शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने जांच के लिए टीम गठित की। शिकायत में यह बताया गया कि पनियरा कस्बे में बिना लाइसेंस के पैथॉलाजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। यहां कोई विशेषज्ञ भी तैनात नहीं है। लोगों से रकम लेकर अप्रशिक्षित लोग रिपोर्ट देते हैं। इस पर सीएमओ ने गंभीर रूप अख्तियार करते हुए टीम को पनियरा कस्बे में छामे की कार्रवाई कर जांच के लिए निर्देश दिया। सीएमओ के निर्देश पर कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर, दो पैथोलॉजी सेंटर, एक मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। इस दौरान चारों संचालकों के पास कोई कागज नहीं मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित सेंटर सील कर दिए गए। वहीं चारों संचालकों के खिलाफ पनियरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर भी दी गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि चारों संचालकों के हो गया है। खिलाफ मुकदमा दर्ज इस दौरान डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. शकुंतला, नागेन्द्र, अमित कुमार गुप्ता, संतोष पांडेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।