फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बस्ती में घुसा बरसात का पानी, जलभराव से आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के टोला बेलहिया में जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारणगांव की पोखरी भर गई है और नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात का सारा पानी रिहायशी बस्ती में घुस गया है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में जलनिकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जलभराव के कारण टोले के लगभग 50 घरों में रहने वाले लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोग केवल अत्यावश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाकी समय घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं। पूरे मोहल्ले में घुटने भर पानी भरा होने से कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बेतहाशा बढ़ गया है। बस्ती में डेंगू, मलेरिया सहित संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से तत्काल जल निकासी की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मासूम अंसारी, संजय विश्वकर्मा, सोहनलाल, रक्षा गुप्ता, मोमीन, मजीबुल्लाह, इंद्रमन, वीरेंद्र, आलमीन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन


इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि पोखरी के ओवरफ्लो करने और नालियों के चोक होने से समस्या उत्पन्न हुई है, जिसके समाधान के लिए सफाई और जल निकासी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीणों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें