फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के पानी से रोहुआ नाला पर छलका डूबा, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणी नदी का जलस्तर स्थिर, पांच नावों से ग्रामीणों को मिल रही आवागमन की सुविधा
विज्ञापन

निचलौल। नारायणी नदी का जलस्तर शनिवार को स्थिर रहा लेकिन बारिश के कारण नाला पर बने छलके के ऊपर से पानी बह रहा है। लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा गांवों को जोड़ने वाले रोहुआ नाला पर बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
पानी का बहाव कम होने के बाद भी छलका पूरी तरह पार करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का भी सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए रोहुआ नाला पर पांच नावें तैनात की गई हैं। शनिवार सुबह से नावों के माध्यम से ग्रामीणों का आवागमन कराया गया। जबकि देर शाम बाद नाव के बगैर भी आवागमन किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल ने बताया कि सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा गांवों में स्थिति सामान्य है। रोहुआ नाला पर बारिश के पानी के कारण आवागमन में कुछ परेशानी हो रही है। सुरक्षा को लेकर टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

फोटो परिचय : पानी कम होने के बाद रोहुआ नाला पार करते ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें