फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश ने सुबह सुहाना किया मौसम, दिन उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के यलो जोन में जिला शामिल
विज्ञापन

शनिवार 32 अधिकतम व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा पारा
महराजगंज। जनपद में पिछले कई दिनों से घुमड़ रहे बादलों ने शनिवार की भोर में हल्की बारिश से सुबह सुहानी कर दी। हालांकि इसके बाद पूरे दिन उमस ने परेशान किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने जनपद को यलो जोन में शामिल किया है। आज से बारिश के आसार हैं।
पिछले चार से पांच दिनों के बीच जिले के हिस्से में छिटपुट व हल्की बारिश ही हुई। शुक्रवार सुबह 08:30 बजे से शनिवार 08:30 बजे तक जिले में 6.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन बादलों के छाए रहने व हवा मंद होने के चलते दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। शाम से हल्की हवाओं में थोड़ी जान आई तो उमस से कुछ निजात मिली। वहीं मौसम विभाग की तरफ से यलो जोन में जिले को शामिल कर बारिश की मात्रा बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्नदाब के कारण मानसून द्रोणी हो गया है। पूर्वी यूपी के लगभग सभी जनपदों में आज से बारिश की मात्रा बढ़ेगी जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम होने के आसार हैं।
-अतुल कुमार सिंह, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें