फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झरही नदी के तटबंध में रेनकट, आवागमन मुश्किल

Tue, 27 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। रामनगर गांव के पश्चिम झरही उर्फ प्यास नदी का पूर्वी तटबंध रेनकट से जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। पहाड़ों से निकली झरही उर्फ प्यास नदी ठूठीबारी कस्बे के पश्चिम होकर बहती है। बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई विभाग ने सडकहवा डीह राजा स्थान से ठूठीबारी रामनगर रोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड तक, लगभग 12 किमी का रिंग बांध का निर्माण कार्य कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद, हरी वरुण, जगदीश यादव, रामविलास, रामवृक्ष भारती, रामराज साहनी, सूर्यभान यादव, बहादुर चौधरी ने बताया कि रिंग बांध के रास्ते धरमौली, रामनगर, देवान टोला, पिपरडाढा, किसुनपुर, बैरागी टोला आदि गांव के हजारों लोगों का ठूठीबारी आना जाना लगा रहता है। नौ किमी रिंग बांध पर पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराए जाने से रेनकट से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें