फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश ने कड़ी धूप व गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरज निकलते ही गर्मी बढ़ा रही लोगों की परेशानी
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
महराजगंज। कड़ी धूप और उमस से बेहाल लोगों को सोमवार की रात हुई बारिश से राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था।
कुछ दिनों से धूप की तल्खी के कारण लोग बेहाल हो गए थे। गर्मी और उमस के कारण कूलर तक से लोगों को विशेष राहत नहीं मिल रही थी। घर में भी लोग पसीना से तरबतर हो जा रहे हैं। आलम यह था कि सुबह 10 बजे के बाद लोग घर से निकलने से भी कतरा रहे थे। धूप की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं। दोपहर के समय शहर में जगह-जगह लोग पेड़ों की छांव में पनाह लेते नजर आ रहे थे। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में राहत मिलने के बाद मंगलवार को दिन में सड़कों पर लोगों की आवाजाही दिखाई दी। सुबह तक 10 बजे तक लोगों को गर्मी से विशेष परेशानी नहीं हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। पुरवा हवाओं व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 मई से हल्की हवा के साथ 31 मई तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें