फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजा स्वच्छता का संदेश, सर्वेक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गूंजा स्वच्छता का संदेश, सर्वेक्षण के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

एक से 28 मार्च के बीच राष्ट्रीय स्तर की टीम निकायों का सर्वे कर फीडबैक लेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता की महत्ता बताने के साथ ही फीडबैक की भी जानकारी दी गई। रैली में स्वच्छ और स्वस्थ होगा, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया, बच्चा-बच्चा करे यही पुकार, स्वच्छ और सुंदर हो नगर हमारा आदि नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे महिला चिकित्सालय से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए दो बजे जलकल पहुंची। इसे सांसद पंकज चौधरी ने हरी झंडी दिखाई। सबसे आगे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अधीशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, अपर एसडीएम अविनाश कुमार आदि चल रहे थे। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र और फिर सफाई कर्मी। रैली में स्वच्छता से जुड़े जागरूकता के संदेश लिखी तख्तियां लेकर छात्र रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सर्वे का कार्य जारी है। एक से 28 मार्च के बीच राष्ट्रीय स्तर से आने वाली टीम द्वारा भी निकायों का सर्वे कर फीडबैक लिया जाएगा। रैली के माध्यम से आमजन को सर्वे के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

झांकियां भी सजीं
रैली में स्लोगन के साथ ही शौचालय, कोरोना से बचाव, कूड़ा निस्तारण की सजी झांकी भी शामिल हुई। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शौचालय की झांकी के माध्यम से लोगों से खुले में शौच न करने की की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें