फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 23 खाद और बीज की दुकानों पर छापेमारी, एक को नोटिस

Wed, 07 Aug 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कृषि उपनिदेशक/ जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को सदर व फरेंदा तहसील की 23 दुकानों पर छापेमारी की गई। 10 दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए गए। वहीं सदर में कृषि उर्वरक सेंटर के नाम से पंजीकृत दुकान पर अधिक रेट पर उर्वरक बिक्री होते मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

समय से जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने व केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी। मंगलवार को उप कृषि निदेशक ने सदर के दुकानदारों का स्टाॅक चेक किया। एक दुकानदार अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री करता पाया गया। इसके बाद उन्होंने विक्रेता को नोटिस देकर दो दिन में जवाब देने को कहा। इसके बाद टीम फरेंदा में जांच को पहुंची तो खाद व बीज की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। टीम ने 13 दुकानों की जांच की। टीम के जाने के बाद भी दुकानें बंद रहीं।

जिले में 23 दुकानों पर विभागीय टीम ने हमारे नेतृत्व में छापेमारी की। 10 दुकानों से उर्वरक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सदर के एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें