फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापा में 114 किलो पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
सोनौली पॉलिथीन की जांच करते एसडीएम नौतनवा जसधीर सिह - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दुकानों पर छापा में 114 किलो पॉलिथीन बरामद
विज्ञापन

- दो लाख दो हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी लगाने के लिए गुरुवार को जगह-जगह छापा मारा गया। इस दौरान दुकानों से 115 किलो पॉलिथीन बरामद हुआ। संबंधित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया।
नौतनवां कस्बे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित पांडेय, ईओ एवं तहसीलदार ने कस्बे में छापा डाल कर 250 ग्राम पॉलिथीन बरामद किया। महराजगंज शहर में ईओ राजेश जायसवाल एवं तहसीलदार ने कई दुकानों पर छापा डालाकर 83 किलो पॉलिथीन बरामद कर 94 हजार जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

निचलौल कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम मौर्य ने छापा मारा। जहां से 1 किलो पॉलिथीन बरामद कर 8500 रुपये जुर्माना वसूल किया। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार फरेंदा नरेश चन्द व प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय सिंह की संयुक्त टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नौतनवां के नेतृत्व में कस्बे में अभियान चलाया गया। दो टीमों ने अधिशासी अधिकारी और चौकी प्रभारी सोनौली के नेतृत्व में छापा डाला। 30 किलो पॉलिथीन बरामद किया गया। साथ ही दर्जनों दुकानदारों से करीब एक लाख जुर्माना वसूल किया गया। एसडीएम नौतनवां जसधीर सिह ने बताया कि कई दुकानों से कुल 30 किलो पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन

-------------------
पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने को किया जागरूक
निचलौल। सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज के यूनिट सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहियां के छात्राओं व शिक्षकों द्वारा सीमावर्ती इलाके के गांव बैठवलिया व मिश्रवलिया में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया गया। इस दौरान इन लोगों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के विषय में लोगों को जागरूक करते हुए प्रतिबंधि पॉलिथीन का उपयोग न करने की सलाह दी। प्राचार्य सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बॉर्डर से सटे गांव बैठवलिया व मिश्रौलिया में जाकर सड़कों की साफ सफाई किया गया। वही छात्राओं ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विजय पटेल, ऋषिकेश पटेल, अवनीश पांडेय, सतेंद्र गुप्ता, अमृता मिश्रा, आशा मिश्रा, शेखर पटेल, विजय दूबे, अखंड सिंह, राजीव कुशवाहा, सुभाष उपाध्याय, विशाल, अर्जुन पटेल, प्रतीक्षा गुप्ता, अंकिता कुशवाहा, अर्चना, शालिनी, ज्योति, अनन्या, सोनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें