महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया तथा संगोष्ठी का आयोजन किया।
वक्ताओं ने राहुल गांधी के योगदान एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि राहुल गांधी युवाओं, दलितों, महिलाओं, शोषित, अल्पसंख्यकों एवं सामाजिक स्तर पर दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया है। यह कार्य एक मिशाल है।
उनके किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला अध्यक्ष आलोक प्रसाद व उपाध्यक्ष विधिनरायण वर्मा ने कहा कि युवाओं के हित में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तमाम कार्य कराया।
आज के नेताओं को उनसे सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर अफजल अब्बासी, शरदेंदु कुमार पांडेय, अशोक कुमार पटेल, बदरूद्दीन खान पूर्णवासी प्रसाद के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।