फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मीडिया की ताकत उसकी नैतिकता और सामाजिक जवाबदेही में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने कहा कि करुणा, प्रेम और दया की भावना ही धर्म है। आस्था भुनाने नहीं बल्कि समझने का विषय है। मीडिया की ताकत उसकी नैतिकता और सामाजिक जवाबदेही में है।
विज्ञापन

वह 14वें रामपुर उत्सव में ‘मीडिया का धर्म और मीडिया में धर्म’ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने मीडिया की सामाजिक भूमिका, नैतिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण पर विचार रखे। मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज महेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन वक्तव्य दिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विश्वंभरनाथ शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।

‘गांव’ पत्रिका के अंक का लोकार्पण, शिक्षक सम्मान
इस अवसर पर ‘गांव’ पत्रिका के 11वें अंक का लोकार्पण किया गया। पत्रिका के माध्यम से ग्रामीण जीवन, समाज और लोकचेतना से जुड़े विषयों को साहित्यिक अभिव्यक्ति देने के प्रयास को रेखांकित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पीजी कॉलेज महराजगंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके मिश्र को आदर्श शिक्षक सम्मान दिया गया। रामपुर बुजुर्ग की मेधावी छात्रा साक्षी और सान मोहम्मद को क्रमशः फूला देवी स्मृति प्रतिभा सम्मान और चन्द्रिका शर्मा स्मृति प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। दोनों को प्रमाणपत्र, पुस्तकें और डॉ. शिप्रा शर्मा की ओर से दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। कार्यक्रम में सीजे थॉमस, डॉ. परशुराम गुप्ता, विंध्यवासिनी सिंह, सर्वेश मिश्रा, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, प्रो. हिमांशु कुमार और डॉ. पूनम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


चिकित्सा शिविर में 182 मरीजों का उपचार, 140 को चश्मे
रामपुर उत्सव के दूसरे दिन लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में 182 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इनमें 140 मरीजों की आंखों की जांच के बाद पुणे की शची मिश्रा की ओर से चश्मे दिए गए। शिविर में रामपुर बुजुर्ग, रेहाव, लक्ष्मण थरुवा और नदवा बाजार के मरीज पहुंचे। शुगर, ब्लड प्रेशर समेत अन्य जांच भी की गईं। चिकित्सकीय टीम में डॉ. पीएन सागर, डॉ. अहमद और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें