फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दवा छिड़काव के दौरान प्रधान दंपती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली में मच्छर भगाने के लिए दवा छिड़काव के दौरान ग्राम प्रधान एवं उनके पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राधा देवी पत्नी रुदल ने तहरीर में बताया है कि वह अपने गांव में मच्छर व मक्खी भगाने के लिए ब्लॉक से कर्मचारी बुलाकर दवा छिड़काव करा रही थीं। इसी दौरान 10 नवंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे और जबरदस्ती अपने तरीके से दवा छिड़काव कराने की बात करने लगे। आरोप है कि जब दवा छिड़काव कर रहे कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो उन लोगों को गाली-गलौज देने लगे।
आरोप है कि जब प्रधान पति रुदल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी दौड़ा लिया। बीच-बचाव करने प्रधान पहुंचीं तो उन्हें भी गाली देते हुए मारा-पीटा और धमकी दी। आरोप है कि आरोपी बार-बार सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी धर्मेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें