फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप डबल मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाक्स का ताला तोड़ने वाले की निशानदेही पर छापा शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के महदेईयां गांव में कारण माता मंदिर के पुजारी रामरतन एवं साध्वी कलावती की हत्या की गुत्थी सुलझाने के पुलिस जुटी है। मंदिर में रखा बाक्स तोड़ने वाले आरोपित को पुलिस पकड़ कर पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लगी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस संभावित स्थानों पर छापा डालने में जुटी है।
सोमवार को पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। घटना का पर्दाफाश करने में जुटी टीम सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दे रही है। घटना में शामिल वास्तविक आरोपित को गिरफ्तारी जल्दी हो सकता है। पुलिस का मानना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले चोरी की घटनाओं को करने वाले हो सकते हैं। यही कारण है कि घटना के बाद से ही इस प्रकरण में पुलिस ऐसे ही लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पुजारी एवं साध्वी की हत्या के आरोपितों से जुड़ी जानकारी हासिल करने में पुलिस जुटी है। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि घटना का जल्दी पर्दाफाश हो जाएगा। पूरी टीम तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुआ खेलने वालों को पुजारी ने दो साल पहले मंदिर से भगाया
मंदिर के पुजारी रामरतन करीब दो साल पहले मंदिर परिसर में जुआ खेलने वालों को सख्ती से भगा दिया था। इसकी पंचायत भी परसा मलिक थाने में हुई थी। गांव के लोगों के अनुसार पुजारी मंदिर परिसर में ऐसे लोगों को फटकने नहीं देते थे। मंदिर के आसपास जुआ खेलने वाले शराब के नशे में अक्सर देखे जाते थे। लोगों ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं की ऐसे ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने पुजारी की हत्या कर दी हो। मंदिर में बिखरे सामान देखकर यही अंदाजा लग रहा था, हत्या से पहले रकम को ढूंढने की कोशिश की गई। बाक्स का ताला तोड़कर बाहर फेंका गया था। घटना को अंजाम देने वालों ने शायद सोचा होगी तो रकम बाक्स में होगी। पुलिस की जांच भी ऐसे में लोगों के ईद गिर्द घूम रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बाक्स तोड़ने वाले आरोपित ने पुलिस को कुछ अहम जानकारी दी होगी। जिसपर पुलिस काम करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें