फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइशोलेसन व क्वारंटीन स्थल के रुप में 15 स्थल चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
आइसोलेशन व क्वारंटीन के रूप में 15 स्थल चिह्नित
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजों को बचाने, उपचार व अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था संचालित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आइसोलेशन व क्वारंटीन स्थल के रूप में चिह्नित 15 स्थलों की सूची जारी की गई। सभी स्थलों पर केयरटेकर को भी नियुक्ति किया गया है जो साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने आइसोलशन एवं क्वारंटीन सेंटर के रूप में सदर तहसील में धनेवा-धनेई स्थित जयप्रकाश लाल नरायन सर्वोदय विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना, आसरा आवास, राजकीय आईटीआई धनेवा, पंचायत इटर कालेज एवं शेल्टर होम को चिन्हित किया है। इसी प्रकार निचलौल तहसील में सेक्रेट हर्ट स्कूल ठूठीबारी, सरस्वती देवी डिग्री कालेज व रामहर्ष इंटर कालेज, फरेंदा तहसील में राजकीय बालिका इंटर कालेज व नवजीवन मिशन स्कूल तथा नौतनवां तहसील में निरंजना गेस्ट हाउस, फार्मेसी कालेज नौतनवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मिनी स्टेडियम धौरहरा को भी आइसोलशन एवं क्वारंटीन सेंटर के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें