फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्यारोपी झोलाछाप डाॅक्टर गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में संचालित एक निजी अस्पताल में झोलाछाप के ऑपरेशन करने के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में वांछित झोलाछाप को पुलिस ने जेल भेज दिया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी कुसुम (40) को पेट में दर्द हुआ। उन्होंने जांच कराई तो बच्चेदानी में गांठ पाई गई। सितंबर 2022 में उन्होंने हरपुर तिवारी के सियरहीभार स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू किया तो अस्पताल संचालक और कर्मचारी फरार हो गए।
विज्ञापन

कुसुम अपने मायके तरकुलवां गई हुई थीं। एक सितंबर 2022 को उनके पेट में दर्द हुआ। परिजन सियरहीभार रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने जांच की तो पेट में पथरी होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताते हुए महिला को भर्ती कर लिया। उसने खुद ही ऑपरेशन कर दिया। अगले दिन सुबह ऑपरेशन हुआ और दोपहर में उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें