महराजगंज। सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले से देशवासी गम के साथ गुस्से में हैं। जिले में तमाम स्थानों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया।
ठूठीबारी विकास मंच से जुड़े व्यापारियों एवं युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। पूरे कस्बे में भ्रमण कर पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान डीके रौनियार, दिनेश, जीतू, मुकेश निगम मौजूद रहे। परतावल ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, पुनीत कुमार, ग्राम प्रधान सचिन सिंह आदि ने शोक जताया। निचलौल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान शिवनाथ मद्धेशिया, शम्भूलाल वर्मा, श्रीचन्द वर्मा, रवि सिंह, मनोज राय आदि मौजूद रहे। नौतनवां में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हमले के विरोध में तहसील से अस्पताल चौराहे तक जुलूस निकाला और पुतला फूंका। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, जगदीश साहनी, संतोष, महेंद्र भारती, सीताराम आदि मौजूद रहे। कस्बे के हनुमान चौक से नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान के ने आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग जनता चौक, अस्पताल चौराहा, जयहिंद चौराहा होते हुए गांधी चौक पर पहुंचे और पुतला फूंककर भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बंटी पांडेय, शाहनवाज खान, राजेश, किसमती देवी, धीरेन्द्र सागर, रामनारायण गौतम आदि मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों एवं व्यापारियों ने गांधी चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिक मनोज राना, रमेश त्रिपाठी, ऋषिराम थापा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सहेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। तहसील परिसर में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की तरफ से शोक सभा का आयोजन किया गया। कोठीभार में स्व. राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली महाविद्यालय श्रद्धांजलि दी गई। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में गोपालनगर चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।