फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सजा बाजार, 10 लाख का हुआ कारोबार

विज्ञापन
सक्सेना चौराहे पर तिरंगा लेते लोग।
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के जश्न में डूबेगा। लोगों ने इसकी तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली है। युवाओं के साथ बच्चों का उत्साह राष्ट्रीय पर्व पर देखने लायक होगा। किसी ने तिरंगे वाली टीशर्ट झंडारोहण के मौके पर खास तौर पर ली है तो किसी ने तिरंगा लुक वाला दुपट्टा लेकर स्कूल जाने का इंतजाम किया है।
विज्ञापन

इन तैयारियों को पूरा कराने में बाजार ने लोगों का खूब साथ दिया और बाजार देर शाम तक सजा रहा जहां युवा, बच्चों व महिलाओं की भीड़ आजादी पर्व के लिए तरह- तरह के आइटम खरीदते दिखे। जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों पर स्टाल सजाकर दुकान चलाने वाले विक्रेताओं ने पूरे दिन मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये का कारोबार किया। प्रत्येक दुकान की औसत कमाई लगभग 40 हजार रुपये के आसपास रही। मुख्यालय के काॅलेज रोड, फरेंदा व गोरखपुर हाइवे के साथ चौक मार्ग पर जगह- जगह 60 की संख्या में दुकानें सजी रहीं।
प्रशासन की तरफ से विभिन्न आयोजनों के जरिये इसे रफ्तार देने का कार्य किया गया है। रही सही कसर कारोबारियों ने राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराकर की। बाजार में तिरंगा लुक वाला टीशर्ट व दुपट्टा जहां 50 रुपये के हिसाब से बिका वहीं टोपी 10 रुपये पीस रही। कारोबारी बबलू कसौटी ने बताया कि उनके शहर में पांच जगह स्टाल लगे हैं और प्रत्येक स्टाल पर 50 हजार से अधिक का स्टाक है। टीशर्ट, दुपट्टा के अलावा झंडा 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक उपलब्ध थे। कपड़े का झंडा आकार के हिसाब से 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिक रहा। रिबन व पट्टी 10 से 20 रुपये, तिरंगा स्पेशल बैज 50 तो साधारण 30 रुपये में बिक रहा। बाइक स्टैंड झंडा 10 रुपये से 50 रुपये तक का बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें