फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मीटर शून्य करके पेट्रोल देने की मांग करने पर भड़के पंपकर्मी, युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उस्का रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात आठ बजे बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचे युवक से मारपीट का सामने आया है। आरोप है कि युवक के मीटर शून्य कर पेट्रोल देने की बात पर पेट्रोल पंपकर्मी भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत हाता बेला हरैया के बिचअऊपुर निवासी विकास सहानी मंगलवार की शाम बृजमनगंज के उस्का रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा। युवक के आगे बारी-बारी से चार बाइक में पेट्रोल डालने के बाद विकास की बारी आई तो उसने पेट्रोल पंप कर्मी से स्क्रिन पर शून्य करने के बाद पेट्रोल डालने की बात कही। आरोप है कि इससे पेट्रोल कर्मी भड़क गए और बोले कि शून्य नहीं होगा। अब तुम्हें पेट्रोल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

युवक ने पेट्रोल न देने के कारण के बारे पूछा तो पेट्रोल पंप कर्मी ने धक्का दिया। तब तक अन्य पंप कर्मी भी पहुंच कर युवक से मारपीट करने लगे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। रात में 10 बजे युवक से मारपीट के विरोध में भीम आर्मी के जिला महासचिव कन्हैया गौतम व जिला महामंत्री ने कमलेश कुमार ने पेट्रोल पंप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित के साथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर आए दिन उपभोक्ताओं से नोकझोंक होती रहती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मिली तहरीर व वीडियो फुटेज की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें