फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन...83 हजार नए मतदाता जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या हो गई है 19,50,102
विज्ञापन

वर्ष 2021 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 4.47 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई
अभियान के दौरान 14,733 डुप्लीकेट एवं अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए
महराजगंज। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें 83 हजार से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। नए मतदाताओं में सबसे बड़ी संख्या युवाओं की है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 19,50,102 हो गई है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार मतदाओं की संख्या 83,451 अधिक है। इस तरह मतदाताओं की संख्या में 4.47 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
अंतिम सूची जारी करनेसे पहले नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की व्यापक प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान के दौरान 14,733 डुप्लीकेट एवं अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। अंतिम सूची के अनुसार जिले में 10,30,090 पुरुष तथा 9,20,012 महिला मतदाता दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बृजमनगंज सबसे तेजी से बढ़ने वाला विकास खंड बनकर सामने आया है। यहां मतदाताओं की संख्या में 8.90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कुल मतदाता 1,54,597 से बढ़कर 1,68,352 हो गए हैं। इसके अलावा सिसवा बाजार में 7.54 प्रतिशत, फरेंदा में 6.60 प्रतिशत, नौतनवा में 6.26 प्रतिशत और परतावल में 5.13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं धानी ब्लॉक में मतदाताओं की संख्या में मामूली कमी देखने को मिली है। धानी बाजार में यह संख्या 54,499 से घटकर 54,376 हो गई है।
अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार, निचलौल ब्लॉक जिले का सबसे बड़ा मतदान क्षेत्र बनकर उभरा है। यहां कुल 2,04,160 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके बाद नौतनवा, मिठौरा और परतावल ब्लॉक का स्थान है। चुनावी समीकरणों के लिहाज से इन क्षेत्रों की भूमिका अहम मानी जा रही है।
प्रशासन ने बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से घर-घर सत्यापन अभियान चलाकर सूची को अधिक विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया। विशेष शिविरों के जरिए पात्र नागरिकों के नाम जोड़े गए, जबकि अपात्र एवं डुप्लीकेट नामों को हटाया गया। अधिकारियों का दावा है कि इस बार की मतदाता सूची पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित है।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मतदाताओं की संख्या में हुई यह वृद्धि आगामी पंचायत चुनाव को और अधिक रोचक बनाएगी। बड़ी संख्या में जुड़े नए युवा मतदाता ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनावी परिणामों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही जिले में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं और सभी दलों तथा संभावित प्रत्याशियों की नजर अब नए मतदाताओं पर टिक गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें