फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूजीसी की नई अधिसूचना के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को सवर्ण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस अधिसूचना को शिक्षा के मंदिरों में जातिवाद को बढ़ावा देने वाला और सामाजिक भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाला बताया।
विज्ञापन

अखिल क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह ने कहा कि यूजीसी की इस अधिसूचना के लागू होने से दुरुपयोग की आशंका बढ़ेगी, शिक्षा संस्थानों में जातिवाद को बल मिलेगा और आपसी वैमनस्यता फैलेगी। यह नियम सामाजिक समरसता के विरुद्ध है और राष्ट्रहित में इसे वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान शंभू सिंह, विकास, संदीप, किशन, गोलू, प्रकाश, प्रमोद सिंह, रघुनाथ, अभिषेक, नामित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें