फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गडौरा चीनी मिल के गेट पर ताला बंदकर किया प्रदर्शन

Sat, 22 Mar 2025 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को गड़ौरा जेएचवी चीनी मिल के कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी वापस चले गए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर गडौरा चीनी मिल गेट पर दर्जनों की संख्या में मिल कर्मचारी ताला बंदकर घंटों प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया की स्थाई कर्मचारियों को 5 वर्षों से बिना लेवर कमिश्नर के आदेश लिए ही प्रत्येक वर्ष मिल बंद होते आफ कर दिया जा रहा है और बकाया मजदूरी भी नहीं दिया जाता है। वहीं सीजनल महिला कर्मचारी सरिता सिंह चीनी मिल में स्टोर क्लर्क पद पर कार्यरत थी।
25 वर्षों से मिल में सेवा दे रहीं थीं। उन्हें बिना किसी कारण निकाल दिया गया। विरोध प्रदर्शन करने पर मिल प्रबंधन द्वारा होली के पूर्व महिला कर्मचारी को वीआरएस देने का वादा व सभी कर्मचारियों के ओवर टाइम वेतन समय से हर महीने देने के लिए मिल प्रबंधन से समझौता हुआ था, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन अध्यक्ष डाॅ. नवलकिशोर मिश्रा ने बताया की गडौरा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा मिल कर्मचारियों की समस्या समाधान का समझौता हुआ था, लेकिन मिल प्रबंधन अपने किए वादे से मुकर गया जिसको लेकर गडौरा जेएचवी चीनी मिल के मुख्य गेट पर ताला बंदकर प्रदर्शन किया गया। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें