फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर किया प्रदर्शन 

Mon, 09 May 2016 12:33 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर शिव नगर के लोगों ने रविवार को पुल के पास तोड़-फोड़ कर हाथ में ईंट लेकर विरोध प्रर्दशन किया है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


 सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर में नगरपालिका की ओर से पुलिया बनवाई जा रही है। रविवार की सुबह भारी संख्या में गांव वाले पहुंचे और निर्माणाधीन पुलिया को गिरा दिया और ईंट लेकर प्रर्दशन करने लगे। उनका आरोप था कि ठेकेदार और चेयरमैन दोनों की मिलीभगत से पुल में घटिया सामान का प्रयोग किया जा रहा है।

पुल में ईंट व सीमेंट की जगह बालू को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। पुल गांव के पास है जहां पर लोगों का बराबर आना-जाना रहेगा। यहां ही घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पुल ज्यादा दिन नहीं चल सकेगा और रास्ता बाधित हो जाएगा।  इस अवसर पर  संदीप पटेल, बलराम दूबे, आकाश श्रीवास्तव, ध्रुव नरायन, मनीष कुमार, आशुतोष प्रताप, जितेंद्र पटेल, शेरू, उमाशंकर,प्रेम कुमार, भोलू, गंगा सागर पटेल, अनिल पांडेय, संदीप मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें