फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
नौतनवां विधायक को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायकों को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

प्रेरणा एप का विरोध कर रहे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर प्रेरणा एप से उपस्थिति दर्ज किए जाने के प्रति विरोध जताया गया। शिक्षकों का कहना था कि प्रेरणा एप उनके हित में नहीं है। यह व्यवस्था किसी भी हाल में लागू नहीं होने दी जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ सदर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, मंत्री अखिलेश पाठक के साथ सभी शिक्षक सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के आवास पर पहुंचे और उनके प्रतिनिधि को 12 सूत्री ज्ञापन दिया। इस दौरान ब्रजेश, पंकज, सुनील, संजय, कौशिक मुनि, मनोज, कृष्णदेव, जितेंद्र, कैलाश आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने प्रेरणा एप की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष केशव मणि कहा कि प्रेरणा एप की व्यवस्था से पठन-पाठन में दिक्कत पैदा हो सकती है। विधायक ने संघ के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्या सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर नौतनवां नगर पालिका के अध्यक्ष गुड्डू खान, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र पांडेय, मंत्री मनौवर अली अंसारी, संरक्षक वाचस्पति पाठक, राकेश, खुर्शेद आलम, रीता सिंह, माधुरी, बिन्दा, राना तबस्सुम, शकीला बानो, प्रमोद पाठक, चंद्रभान प्रसाद, अरुण कुमार भंडारी, सरदार हरप्रीत सिंह, सनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें