अतिक्रमण के विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया ।
- फोटो : MAHARAJGANJ
ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
खुशहालनगर । घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गांव में रविवार को सायर बाबा की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने से दो वर्गों के बीच तनाव पैदा हो गया। इससे गांव की महिलाएं व पुरुष नाराज होकर थाने पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के बीच सुलह समझौता कराकर प्रदर्शन बंद कराया और लोगों को वापस भेज दिया।
रविवार को थाना क्षेत्र के मटकोपा गांव में स्थित सायर बाबा की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने से दो वर्ग के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया। इस बीच गांव की महिलाएं व पुरुष थाने पहुंच कर सायर बाबा की जमीन से कब्जा हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वर्ग के लोगों को बैठा कर सुलह समझौता करा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है।