फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा की सेवा समाप्त, बीसीपीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा की सेवा समाप्त, बीसीपीएम को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर अधीक्षक को चेतावनी
अमर उजला ब्यूरो
महराजगंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही मिलने पर निचलौल सीएचसी के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है जबकि स्टीकर लगाने में लापरवाही मिलने पर बाली गांव की आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। अभियान के शिथिल पर्यवेक्षण व योजना में लापरवाही पर चिकित्सा अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने बताया चार जुलाई को डीएम ने निचलौल सीएचसी क्षेत्र के बाली गांव में संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत चल रहे कार्यक्रम का जायजा लिया था। इस दौरान गांव के एक भी घर में आशा कार्यकर्ताओं की तरफ से स्टीकर नहीं लगाए गए थे। इस पर आशा कार्यकर्ता उषा देवी की सेवा दायित्व निर्वहन में लापरवाही के आरोप में समाप्त कर दी गई है जबकि बीसीपीएम परमेश्वर शाही को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला को शासन की योजना संचालन में लापरवाही बरतने पर चेतावनी पत्र जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें