फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल के िखलाफ आप का प्रदर्शन

Thu, 14 Jun 2018 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल के िखलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। दिल्ली के उप राज्यपाल के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति हो ज्ञापन भी भेजा। जिसमें दिल्ली के उप राज्यपाल पर प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर केजरीवाल सरकार को परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पशुपतिनाथ गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता  कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर दिल्ली के उप राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें उप राज्यपाल पर प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर केजरीवाल सरकार को परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर  मुख्यमंत्री केजरीवाल 11 जून से ही धरना दे रहे हैं। इसी क्रम में महराजगंज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में संगठन के जिला सचिव केएम अग्रवाल, सरोज मौर्य, तारामती, श्रीकृष्ण, आबिद अली, प्रमोद , महमूद अली, छोटेलाल खरवार, जयप्रकाश पटेल, पंचवटी, भगवान दत्त पांडेय, तूफानी, सुभाष चंद, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें