फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर टेंडर सड़क निर्माण का आरोप

Thu, 14 Jun 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बगैर टेंडर सड़क निर्माण का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां के वार्ड नंबर दो सिद्धार्थनगर के लोगों ने बुधवार को टेंडर कराए बगैर क्षेत्र में सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि सड़क निर्माण में मानक का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर मोहल्ले के रहने वाले विजय दूबे का आरोप था कि मोहल्ले में छपवा चौकी से गोपाल सिंह के मकान से होते हुए गोपाल जायसवाल के घर तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इनका आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत नहीं है इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर निकाले बगैर कुछ लोग सड़क निर्माण का रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संतोष, राजेश, संजय पाठक, अली असगर, रविंद्र नाथ, संजय कुमार, विशाल पठक, परमात्मा ओझा, पवन दूबे, रामगोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें