फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन मामले में चल रहा आमरण अनशन खत्म 

Sun, 19 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
जूस पिलाकर अनशन खत्म कराते लल्लू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ब्लॉक के बड़हरा शिवनाथ में विकास कार्यों में धन गबन किए जाने को लेकर कार्रवाई पर अड़े अनशनकारियों ने प्रधान संघ व एडीपीआरओ तथा कांग्रेसी नेता की पहल पर अनशन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


पहल करने वालों ने अनशनकारियों के दिए गए पांच सूत्रीय मांग पत्र पर 15 दिन के अंदर कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं अनशनकारियों ने समय              रहते कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करने की भी चेतावनी  दी है।
            
 लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बड़हरा शिवनाथ में वर्ष 2010 से 2015 में कराए गए विकास कार्यों में धांधली करते हुए सरकारी धन का गबन किए जाने को लेकर गांव वालों ने डीएम से शिकायत कर जांच की मांग की थी। जिसे लेकर उपायुक्त श्रम रोजगार ग्राम विकास अभिकरण ने जांच किया।
विज्ञापन


जिसमें जांच अधिकारी को मिला कि ग्राम प्रधान व सचिव ने बिना कार्य कराए ही खड़ंजा, मरम्मत व स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर अलग-अलग मामलों में 3,56,910 रुपये के धनराशि का गबन कर लिया है। ऐसे में जांच अधिकारी ने प्रधान व सचिव को दोषी मानते हुए अगस्त 2015 में ही रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया था। 

  लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण 15 जून से ब्लॉक मुख्यालय पर अनशन पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख रविवार को प्रधान संघ अध्यक्ष भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू, उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, कांग्रेसी नेता अभिषेक जोशी व सपा नेता संजय पांडेय ने मामले में पुरजोर पहल किया।

घंटों तक चली वार्ता के बाद अंतत: अनशनकारी अनशन खत्म करने को तैयार हो गए। जिसके बाद एडीपीआरओ नित्यानंद प्रजापति व बीडीओ राम कुमार उपाध्याय व प्रधान संघ ने 15 दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद अनशनकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए अनशन खत्म करने की घोषणा किया। जिसके बाद प्रधान संघ के अध्यक्ष ने पूर्व प्रधान राजेश यादव को जूस पिला कर अनशन खत्म कराया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, रामनाथ, महंथ, प्रमोद, शिवटहल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें