फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में धरना

विज्ञापन
धरना देते कांग्रेसी।
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा सरकार मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने, मजदूरों का हक छीनने और योजना को कमजोर कर रही है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रदर्शन के बाद नगर के सक्सेना चौक पर धरना दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। महात्मा गांधी हिंदुस्तान की आत्मा हैं, उनका नाम हटाना पूरे देश का अपमान है। कांग्रेस इस कदम का लगातार विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना से मजदूरों की घर की रोटी छीन रही है।
पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि यूपीए सरकार ने ग्रामीण पलायन रोकने और मंदी से देश को बचाने के लिए मनरेगा योजना शुरू की थी। भाजपा द्वारा इसमें गांधी का नाम हटाना एक कूटनीतिक साजिश है। कांग्रेस इस कृत्य का प्रबल विरोध करती है।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर विरोध प्रकट किया। मीडिया प्रभारी जयप्रकाश लाल ने कहा कि कोरोना काल में जब लाखों नौजवान बेरोजगार होकर गांव लौटे थे। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, सदा मोहन उपाध्याय, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, डॉ. रामनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें