फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 26 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क व नाली का होगा निर्माण, प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस स्टेशन के बगल में करीब 150 मीटर सड़क का कराया जाएगा निर्माण
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सिविल लाइन वार्ड में बस स्टेशन के बगल लंबे समय से बदहाल सड़क के निर्माण का नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को शासन को भेजकर स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
बस स्टेशन के बगल स्थित इस सड़क से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है और सड़क के और अधिक खराब होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

तैयार प्रस्ताव के अनुसार करीब 150 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क को सीसी बनाया जाएगा। साथ ही जलनिकासी के लिए नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। इस पूरे कार्य पर करीब 26 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका की ओर से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि सिविल लाइन वार्ड में बस स्टेशन के बगल वाली सड़क बेहद खराब स्थिति में थी। लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव शासन को भेजकर स्वीकृति दिलाई जाएगी। स्वीकृति मिलते ही सड़क और नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें