फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीडीयू में बदले नियंता, प्रो. गोपाल प्रसाद को जिम्मेदारी

Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉ. टीएन मिश्र की जगह लेंगे, कार्यपरिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में हुई नियुक्ति
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नियंता पद पर बदलाव किया गया है। राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. गोपाल प्रसाद को नया नियंता नियुक्त किया गया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष तक या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. टीएन मिश्र का नियंता पद पर कार्यकाल 29 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद कुलपति के 24 सितंबर के आदेश के अनुपालन में प्रो. गोपाल प्रसाद की नियुक्ति कार्यपरिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में की गई है। नए नियंता की नियुक्ति का प्रकरण आगामी कार्यपरिषद की बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि सभी संकायों, विभागों, छात्रावासों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें