फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जुलूसों की निगरानी ड्रोन और रूफटाप ड्यूटी से होगी

Mon, 07 Oct 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस और जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में 1261 स्थानों पर दुर्गा मूर्तियों की स्थापना की गई है। सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें आयोजकों और वालंटियर्स को जुलूस के दौरान नशा न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक करके सुरक्षा एवं व्यवस्था संबधी निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी मूर्ति स्थलों पर निरंतर पुलिस बल की तैनाती होगी, और जुलूसों के लिए भी पुलिस सुरक्षा अनिवार्य है। मूर्ति स्थलों पर बालू से भरी बाल्टियां और अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
रामलीला, रावण दहन और विसर्जन स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, और जुलूसों की निगरानी ड्रोन और रूफटाप ड्यूटी से की जाएगी। विसर्जन स्थलों और रूट का निरीक्षण कर प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर, रस्सा, एयरट्यूब और नाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, साथ ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

प्रतिमाओं का विसर्जन पुल से नहीं, बल्कि निर्धारित मार्ग से किया जाएगा। पुलिस बल के आपसी समन्वय के लिए एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गई है। थानों के अतिरिक्त 15, उप निरीक्षक 15, मुख्य आरक्षी 100, महिला आरक्षी 25, पीएसी 1 कंपनी, 1 प्लाटून अग्निशमन दल की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें