फरेंदा। परशुराम के जन्मोत्सव पर मंगलवार को कस्बे के विष्णु मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। उसके बाद ब्राह्मण समाज के साथ अन्य लोगों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली। जो नगर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए कस्बे का भ्रमण किया।
वहीं कम्हरिया खुर्द के युवाओं ने शोभायात्रा व झांकी निकाली। विष्णु मंदिर व परासखाड़ में विधि विधान से भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन किया गया। शोभायात्रा विष्णु मंदिर से निकल कर आंबेडकर तिराहा, मिल गेट व स्टेशन रोड होते नगर का भ्रमण किया।
शोभायात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ला, अमित चौबे, विकास पांडेय, मनोज मिश्रा, प्रभाकर उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, राहुल, संतोष दूबे आदि ने शोभा यात्रा के दौरान पीला वस्त्र धारण करके भ्रमण किए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाया। इस दौरान अनूप पांडेय, पूर्व प्रधान देवेंद्र पांडेय, सूरज राय, ओंकारनाथ, सभासद मोनू पांडेय, टोनू, विभुती पांडेय माैजूद रहे। ं