फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का तय समय में होगा समाधान

Mon, 30 Sep 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान के लिए बिजली विभाग की ओर से खंड एवं उप खंड कार्यालयों में उपभोक्ता सुझाव रजिस्टर रखा जाएगा। इस रजिस्टर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं को दर्ज करने और त्वरित समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाना है।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को कई समस्या का सामना करना पड़ता है। जैसे बिजली बिल में गलतियां, मीटर में खराबी, नियमित बिजली कटौती, जर्जर तार और पोल, और ट्रांसफार्मर की क्षमता में कमी। इन समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यवस्था की जरूरत थी। अब वह व्यवस्था बन गई है। अब सुझाव रजिस्टर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इससे प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सकेगा।
रजिस्टर में दर्ज होने वाली समस्याएं
उपभोक्ता अपने बिल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना दे सकेंगे। इससे विभाग को सही आंकड़े पर काम करने में मदद मिलेगी। अगर किसी उपभोक्ता का मीटर ठीक से काम नहीं कर रहा है या उसे बदलने की आवश्यकता है, तो वह इसे रजिस्टर में दर्ज कर सकेंगे। बिजली कटौती की समस्या को भी उपभोक्ता यहां दर्ज कर सकते हैं। इससे विभाग को समस्या का समाधान करने में सहायता मिलेगी। जर्जर एवं पुरानी बिजली लाइनों की समस्या गंभीर होती है, जो दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। इस संबंध में भी उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन


समाधान के लिए अधिकारियों को निधारित होगी समय सीमा
उपभोक्ता जब अपनी समस्याएं रजिस्टर में दर्ज करेंगे, तो संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान करना होगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता को बढ़ावा देगी और उपभोक्ताओं को यह महसूस होगा कि उनकी समस्याओं का महत्व है।

अधिशासी अभियंता आनंदनगर द्वितीय ई चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि जिले के सभी खंड व उप खंड कार्यालयों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए उपभोक्ता सुझाव रजिस्टर रखा जाएगा। रजिस्टर में उपभोक्ता बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें