फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री मोदी नेे दिव्यांग नाम देकर विशिष्टता का बोध कराया

Wed, 04 Dec 2024 12:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगजन के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में दिव्यांगजन को मिलने वाले लाभ बेहद कम थे और उनको विकलांग कहकर अपूर्णता का बोध कराया जाता था। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ प्रधानमंत्री ने सबसे पहले दिव्यांग नाम देकर उनमें विशिष्टता का बोध कराया और उनके आत्मसम्मान को बढ़ाने का कार्य किया। इसके अलावा दिव्यांगों को मिलने वाले लाभों में भी वृद्धि की। दिव्यांगता की श्रेणी को भी बढ़ाने का कार्य किया।
विधायक ने जिला प्रशासन को मुसहर टोलों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संतृप्त करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आशा है वनटांगिया ग्रामों में भी यह कार्यक्रम इसी प्रकार सफल रहेगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि जिला प्रशासन भी दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि एक समाज के रूप में हम सबको किसी भी प्रकार की दिव्यांगता के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। संवाद कार्यक्रम के उपरांत पांच दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सीडीपीओ सदर विजय चौधरी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, परामर्शदाता प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें