फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुजारी ने युवती का किया शारीरिक शोषण, हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Mon, 18 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली क्षेत्र स्थित बल्लो धाम मंदिर से कुछ दूरी पर शनिवार को शीशम के पेड़ से लटकता युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मंदिर के पुजारी पर बेटी का शारीरिक शोषण करने के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पुजारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस से बताया है कि बेटी पूजा करने के लिए बल्लो खास गांव स्थित बल्लो धाम मंदिर में जाती थी। मंदिर के पुजारी ने बेटी पर तंत्र विद्या की बात कहकर मंदिर में उसे जबरदस्ती रोक लेता था। जब वह बेटी को मंदिर से बुलाने जाता तो पुजारी तंत्र-मंत्र की धमकी देकर उन्हें डराता धमकाता था। कुछ दिन पहले बेटी ने बताया की पुजारी उसका शारीरिक शोषण करता है।
बेटी महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। 16 मार्च की सुबह उन्हें मोबाइल फोन के जरिए सूचना मिली कि बेटी का शव मंदिर से थोड़ी दूर स्थित एक शीशम के पेड़ से लटक रहा है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने कहा कि मामले में पिता की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मंदिर के पुजारी विजय कुमार मिश्र और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है।


-
पुजारी और उसके साथियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में आरोपी मंदिर के पुजारी विजय कुमार मिश्र सहित उसके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई। पुजारी के करीबियों से पूछताछ कर उसके कई ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। जल्द मुख्य आरोपी पुजारी सहित उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में था पुजारी
घटना के बाद मंदिर के आरोपी पुजारी के करतूतों को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुजारी विजय कुमार मिश्र राजनीति में भी काफी सक्रिय रहता था। क्योंकि पुजारी की पकड़ कुछ राजनीतिक राजनेताओं से हो गई थी। ऐसे में पुजारी इस बार की लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी कमर पूरी तरह कस लिया था। जिले के कई जगहों पर सड़क की पटरियों और सार्वजनिक जगहों पर उसका होर्डिंग और बैनर देखे जा रहे थे।


झाड़ फूंक से बीमारियों को ठीक करने का करता था दावा
लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पुजारी विजय कुमार मिश्र मंदिर पर आने वाले लोगों को झाड़ फूंक के जरिए ठीक करने का दावा करता था। फिर उन्हें झांसा में लेकर लंबे समय तक आर्थिक दोहन करता था। बात न मानने पर तंत्र मंत्र की धमकी देकर लोगों को डराता और धमकाता भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें