फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुंबिनी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी तेज

विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लुम्बिनी में हुई मीटिंग।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
लुंबिनी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी तेज
विज्ञापन

- अधिकारियों ने सुरक्षा सहित कई मद्दों पर की चर्चा
- पांच हजार लोगों को मोदी करेंगे संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल के लुंबिनी में संभावित दौरा है। इसे लेकर सोमवार लुंबिनी के एक होटल में लुंबिनी विकास कोष के सभी पदाधिकारी एवं अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

लुंबिनी विकास कोष के सचिव सानुराज शाक्य ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को लेकर नेपाल के लोग काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आने से भारत-नेपाल के संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। लुंबिनी माया मंदिर परिसर के समीप चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कान्फ्रेंस हाल को भी तैयार किया जा रहा है। जहां 5,000 से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। बैठक में रूपनदेही के सीडीओ ऋषि राम तिवारी, एसपी मनोज केसी सहित कपिलवस्तु, नवलपरासी के सीडीओ, एसपी, खुफिया विभाग, नेपाली सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें