फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्कूल तैयार करें आपदा प्रबंधन की कार्ययोजनाः डीएम

Sat, 20 Jan 2018 01:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सभी स्कूल तैयार करें आपदा प्रबंधन की कार्ययोजनाः डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित स्कूल सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सभी विद्यालयों को समिति गठित कर आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही शिक्षा, पुलिस, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एसएसबी के जवानों से भी समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन


 जिलाधिकारी विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा कि बाढ़, भूकंप, आग जैसी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ विद्यालय प्रबंधन की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के भवन की इस बात को लेकर जांच कराने को कहा कि भवन भूकंप रोधी है अथवा नहीं। अगर नहीं तो वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने प्रधानाचार्यों व अफसरों को आगाह किया कि आगे से जहां भी विद्यालय भवन बने, भूकंप रोधी उपाय अवश्य कराएं। डीएम ने विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र लगे हैं अथवा नहीं, इसकी भी जांच कराने को कहा। कहा कि अगर अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं तो वहां हर हाल में लगवाएं। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि बहुत से बच्चे वाहनों से विद्यालय आते हैं। उनके बारे में डीएम ने कहा कि जो बच्चे नाबालिग हैं और वाहन से आते हैं, उनके अभिभावकों को बुलवाकर बात करें और नाबालिग बच्चों को वाहन से विद्यालय न भेजने की ताकीद करें। उन्होंने अधिकारियों को बहुमंजिले भवनों वाले विद्यालयों में बेहतर निकासी की व्यवस्था कराने की हिदायत भी दी। ताकि आपदा की स्थिति में बच्चों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। सभी विद्यालय के   प्रधानाचार्य को डीआईओएस, बीएसए, आपदा अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तथा रणनीति तैयार करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें