फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदन के सभी पशुओं को टैग लगाने का निर्देश

Sat, 20 Jan 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गोसदन के सभी पशुओं को टैग लगाने का निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला गोसदन मधवलियां के प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चार-पांच दिन के अंदर गोसदन के सभी पशुओं को टैग लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मधवलियां गोसदन को राजकीय गोसदन घोषित कराने के लिए प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ 13 जनवरी के अंक में गोसदन के गायों की मौत की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है।  यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। इसी मसले पर डीएम ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें उन्होंने प्रबंध समिति के लोगों को गोसदन में रहने वाले पशुओं के लिए तत्काल एक ट्रक भूसा खरीदने की हिदायत दी। साथ ही आगाह किया कि पशुओं के लिए चारे की कमी न होने पाए। उन्होंनेे गोसदन में मरने वाले पशुओं के बारे में विवरण दर्ज करने के लिए अलग से रजिस्टर भी बनाने के लिए कहा। कहा कि गोसेवकों को रजिस्टर में प्रतिदिन का विवरण दर्ज करना जरूरी है। इसकी व्यवस्था उन्होंने सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने प्रबंधन के लोगों से गोसदन में मरने वाले पशुओं से संबंधित रजिस्टर में मृत पशुओं की आयु, मृत्यु के कारण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोटो आदि लगाने को कहा। पशुओं के मरने पर अंतिम संस्कार के लिए समिति गठित करने की हिदायत दी। कहा कि समिति अपनी देखरेख में ही आवश्यक कार्य संपादित कराए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गोसदन का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया। बैठक में जिलाधिकारी के अलावा सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, एसडीएम निचलौल, बीडीओ निचलौल, मधवलियां गोसदन के प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह, पशु चिकित्साधिकारी निचलौल व बरगदवां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें