ठूठीबारी। पंचमुखी शिव मंदिर इटहियांं में महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानें सज गई हैं। 10 मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
इटहियां पंचमुखी शिव मंदिर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के मेले को लेकर मंदिर समिति के कार्यकर्ता मुन्ना गिरी की अगुवाई में सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, पार्वती मंदिर, दुर्गा मंदिर की साफ-सफाई करने में जुट रहे। शिव मंदिर परिसर में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, मिठाइयां, फल-फूल की दुकानें सज गईं हैं।
मंदिर के पुजारी ध्यान गिरि ने बताया की बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओंं के रहने-खाने की व्यवस्था है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर आने वाले प्रमुख 10 मार्गों पर बैरियर लगाया जा रहा है। मेले की निगरानी के लिए मंंदिर परिसर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले की सुरक्षा के लिए 6 थानाध्यक्ष, 6 अतिरिक्त निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, 87 हेड कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, 4 यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड 1 और 1.5 सेक्शन पीएससी लगाई जा रही है।
40 लेखपाल, 30 सफाई कर्मी की लगाई गई ड्यूटी
ठूठीबारी। लेखपाल अजय कसौधन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर इटहियांं में 35 लेखपाल, साफ-सफाई के लिए दो पाली में 14 -14 सफाई कर्मी के अलावा निचलौल टाउन एरिया से 5 सफाई कर्मी एवं मंदिर के तरफ से 10 सफाई कर्मी की व्यवस्था की गई है।
मनोरंजन के लिए लगा झूला
ठूठीबारी। मनोरंजन व्यवस्थापक अवनेंद्र ऊर्फ टेनी विश्वकर्मा ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व पर मेले को लेकर श्रद्धालुओं एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए पंचमुखी शिव मंदिर इटहियांं परिसर में झूला, ब्रेक डांस, चेरोप्लेन, ड्रेगन ट्रेन, मिक्की माउस, बच्चों के लिए झूला आदि लगाया गया है।