फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 दिसंबर से पूर्व बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा से पहले बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर लेने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने यूपी सिडको को अविलंब सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि आखिरी निरीक्षण डीएम के निर्देश से अर्थ एवं संख्या अधिकारी करेंगे। उनकी स्वीकृति मिलते ही बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर लेने की प्रक्रिया प्रभावी कर दी जाएगी। 15 दिसम्बर से पहले सभी कार्य पूर्ण कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम के बैडमिंटन व वालीबॉल कोर्ट में पानी एकत्रित होने की समस्या से निजात के लिए वित्तीय सत्र 2024 में उच्चीकरण का कार्य के लिए यूपी सिडको को सुपुर्द किया गया था। परियोजना की लागत 3.75 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। जनपद में क्रीड़ा अधिकारी का पोस्ट रिक्त होने के कारण सिडको कछुआ चाल से उच्चीकरण करा रहा था। अप्रैल 2025 में तैनात क्रीड़ा अधिकारी के निरीक्षण व दखल से कार्य में तेजी आई। सांसद खेल स्पर्धा का जनपद स्तरीय आयोजन तिथि तय होने के बाद शेष कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। स्पर्धा में बैडमिंटन व वालीबॉल प्रमुख खेल के रूप में शामिल हैं। क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय ने यूपी सिडको के अभियंता को पत्र भेजकर 15 दिसंबर से पहले सभी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें