फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी थी पूरी, ताकत नहीं दिखा पाए कर्मचारी

Thu, 25 Oct 2018 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तैयारी थी पूरी, ताकत नहीं दिखा पाए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने से सहित अन्य मांगों के समर्थन में कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से बुधवार को दिन में शहर में बाइक जुलूस निकला गया। नगर के सक्सेना चौक से बाइक रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। यहां कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की। 
विज्ञापन


  उधर, देर शाम कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने यह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर प्रदेश नेतृत्व की तरफ से 25, 26 एवं 27 अक्तूबर को प्रस्तावित हड़ताल दो महीने स्थगित किए जाने का निर्देश दिया गया है। उधर, प्रशासन की तरफ से भी यह दावा किया गया कि कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई है। बुधवार को शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी बाइक जुलूस में शामिल हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद की। फरेंदा रोड से होकर सभी कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए वापस कर्मचारी संगठन के कार्यालय पर पहुंचे। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक श्रीभागवत सिंह ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे आंदोलन को सफल बनाने में जुटे हैं। बाइक जुलूस के माध्यम से संगठन की ताकत का एहसास कराया गया है। उधर, उन्होंने देर शाम बताया कि संगठन के शीर्ष नेताओं की मुख्यमंत्री से बात हुई है। मुख्यमंत्री की तरफ से मांगों के प्रति सकारात्मक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 25 अक्तूबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल 24 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह पूर्व की तरह निर्धारित समय से कार्यालय पहुंचकर कार्य करें।  वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने भी हड़ताल स्थगित होने की जानकारी देते हुए शिक्षकों से स्कूल पहुंचकर कार्य शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसको देखते हुए हड़ताल स्थगित किया गया है। इस दौरान रामदयाल यादव, जगजीवन पटेल, कमलेश सिंह, उमेश यादव, डॉ. गिरीन्द्र नाथ मिश्र, विष्णु प्रसाद गुप्ता, राजेश जायसवाल, सुनील पटेल, ब्रजभूषण पटेल, जगदीश नारायण पटेल, महेंद्र कुमार वर्मा, अखिलेश्वर तिवारी, धमेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने दावा किया कि कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। कहा कि हड़ताल स्थगित होने पर अब कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचकर अपने पटल पर कामकाज करेंगे। सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन पर हड़ताल स्थगित होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें