फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभ्युदय कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से सिर्फ सीपीएमटी और इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए ही अभ्यर्थियों की तैयारी नहीं, बल्कि एनडीए, सीडीएस, यूपीपीएससी सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी भी निशुल्क कराई जाएगी। समाज कल्याण की तरफ से निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुमन्य की गई है।
विज्ञापन

जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब तक 600 अभ्यर्थी पीजी कालेज के अध्ययन केंद्र से लाभ प्राप्त कर रहे। समाज कल्याण विभाग की तरफ से इस सत्र 2025-26 के लिए सिर्फ सीपीएमटी व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीस, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
जवाहरलाल नेहरू पीजी काॅलेज के अध्ययन केंद्र में निशुल्क कोचिंग का इंतजाम किया गया है। योजना के तहत उपर्युक्त परीक्षाओं के लिए पूरे पाठ्यक्रम को अनुभवी विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

पीजी काॅलेज अध्ययन केंद्र में स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी, नियमित टेस्ट, डाउट क्लीयरिंग सेशन के जरिये मूल्यांकन के प्रबंध किए गए हैं।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। लाभ प्राप्त करने के लिए अध्ययन केंद्र या विभाग से अभ्यर्थी संपर्क कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

-विपिन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें