फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा : सीसीटीवी के साथ 2-2 कक्ष निरीक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कड़ी निगरानी व सुरक्षा के बीच सोमवार से डीएलएड परीक्षा शुरू होगी। जनपद में 2933 परीक्षार्थियों के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने रविवार को परीक्षा केंद्रों पर सीट प्लान व सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की जांच की।
विज्ञापन

डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। 2933 कुल अभ्यर्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर काॅलेज धनेवा, पनियरा, आनंदनगर के अलावा शिवजपत सिंह इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण डायट प्राचार्य ने करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि परीक्षा के वक्त केंद्र पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष स्मार्टफोन लेकर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उन्हें केवल कीपैड वाले मोबाइल फोन साथ लाने की अनुमति दी गई है। ताकि आवश्यकता पर उनसे संपर्क किया जा सके।
सेंटर तक परीक्षार्थियों को पहुंचने में असुविधा न हो इसका ख्याल रखा गया है। परीक्षा में सुरक्षा और अनुशासन सर्वोपरि रहेगा। केंद्र पर आने वाले सभी परीक्षार्थियों की गेट पर गहन तलाशी ली जाएगी। उसके बाद कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सभी को समय से पहले केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं हैं। डायट प्राचार्य के मुताबिक परीक्षा संपन्न होने के उपरांत उपस्थिति व अनुपस्थिति का विवरण आनलाइन डायट कार्यालय को भेजनी होगी। बताया कि सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ 30 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक कार्यालय डीएलएड के निर्देशानुसार सभी जिम्मेदारी केंद्र अध्यक्ष व पर्यवेक्षकों को बताई जा चुकी है। परीक्षा की शुचिता के लिए उड़नदस्ते का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डायट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें