फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कहियां और करदह में प्रधानी चुनाव स्थगित

Sat, 05 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 निचलौल ब्लॉक के एक गांव में जहां आरक्षित पद का प्रत्याशी न होने पर प्रधान पद का चुनाव रोक दिया गया है, वहीं अनुसूचित जनजाति की महिला प्रत्याशी की असामयिक मौत पर प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। हालांकि उन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कराए जाएंगे।
निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत करदह, माधव नगर तुर्कहियां अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत करदह में ग्राम प्रधान पद के लिए जनजाति का प्रत्याशी न होने के कारण ग्राम प्रधान पद का स्थान रिक्त हो गया था। यहां आरक्षित का प्रत्याशी न होने के कारण चुनाव रोक दिया गया है।
विज्ञापन

 बताया जा रहा है कि दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था लेकिन अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। तुर्कहियां के ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी चन्द्रावती देवी पत्नी अशोक नायक की सुबह आठ बजे मृत्यु हो जाने के कारण प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महिला प्रत्याशी गर्भवती थीं। भाग दौड़ के कारण तबियत बिगड़ गई। घर वाले अस्पताल में ले गए जहां नवजात के जन्म पर अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें